ईरान शीघ्र ही भारी जेट विमानों का निर्माण शुरू करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40054-ईरान_शीघ्र_ही_भारी_जेट_विमानों_का_निर्माण_शुरू_करेगा
ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि क़ाहिर 313 और कौसर 88 जेट विमानों के निर्माण से देश में भारी विमानों के उत्पादन की भूमि प्रशस्त हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१७ ०८:१० Asia/Kolkata
  • ईरान शीघ्र ही भारी जेट विमानों का निर्माण शुरू करेगा

ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि क़ाहिर 313 और कौसर 88 जेट विमानों के निर्माण से देश में भारी विमानों के उत्पादन की भूमि प्रशस्त हो गई है।

रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने शनिवार को ईरान के नए सैन्य उपकरणों के अनावरण के अवसर पर दो ट्रेनर जेट विमानों के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि क़ाहिर 313 और कौसर 88 के निर्माण से देश में हैवी जैट विमानों के उत्पादन के लिए भूमि प्रशस्त हो गई है।

हुसैन दहक़ान का कहना था कि क़ाहिर को ग़ैर धातु मिश्रित सामग्री से बनाया गया है, जबकि क़ौसर को धातु से बनाया गया है।

ईरान के रक्षा मंत्री ने ईरान की नई सैन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शीघ्र ही नसीर और फ़कूर मिसाइलों का अनावरण भी किया जाएगा।

हुसैन दहक़ान ने सबा हेलिकॉप्टर और कर्रा टैंक को ईरान के रक्षा मंत्रालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि इनका डिज़ाइन और निर्माण पूरी तरह से देश में किया गया है। msm