सीरिया में तकफीरी आतंकवादियों का भयानक अपराध , ईरान ने कड़ी आलोचना की।
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40092-सीरिया_में_तकफीरी_आतंकवादियों_का_भयानक_अपराध_ईरान_ने_कड़ी_आलोचना_की
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को सीरिया में आतंकवादियों के भयानक हमले की आलोचना करते हुए सीरिया की जनता और सरकार के प्रति संवेदना प्रकट की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१७ २०:४८ Asia/Kolkata
  • सीरिया में तकफीरी आतंकवादियों का भयानक अपराध , ईरान ने कड़ी आलोचना की।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को सीरिया में आतंकवादियों के भयानक हमले की आलोचना करते हुए सीरिया की जनता और सरकार के प्रति संवेदना प्रकट की।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने शनिवार की रात अपने एक बयान में कहा कि "फूआ व कफरिया" में परिवेष्टन में घिरे लोगों की बसों पर आतंकवादियों का हमला और बेगुनाह महिलाओं और बच्चों का जनसंहार आतंकवादियों और उनके समर्थकों का एक अन्य घिनौना कृत्य है। 

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अब विश्व जनमत और सचेत लोगों का यह सवाल है कि सीरिया की जनता के समर्थन का दावा करने वाले किस प्रकार से यह भयानक अपराध को स्वीकार करेंगे और उस पर बात नहीं करेंगे? 

"फूआ व कफरिया" के लोग आतंकवादियों की घेराबंदी के कारण पहले से ही भूख व बीमारी का शिकार हैं। 

 

बहराम क़ासेमी ने कहा कि  मौत के सौदागर इन आतंकवादी गुटों का समर्थन करने वालों का  अपराधों के बारे में दोहरा रवैया और अपराधियों को अच्छे और बुरे में बांटने से आतंकवादी अधिक दुस्साहसी हो गये हैं और इसी वजह से वह नित नये और भयानक अपराध करते हैं जिसका एक अन्य नमूना हमें "फूआ व कफरिया" में नज़र आया। 

बहराम क़ासेमी

 

याद रहे शनिवार को सीरिया के एलेप्पो में स्थित राशदीन क्षेत्र के "फूआ व कफरिया" के नागरिकों की बसों के मध्य एक कार बम धमाका हुआ जिसमें कई लोग हताहत और घायल हो गये। 

कुछ सूत्रों ने हताहतों की संख्या 58 बताया है जिनमें 38 बच्चे हैं। (Q.A.)