श्रेत्र में अमरीका की कार्यवाहियां, आतंकवादियों के हित में- शमख़ानी
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीका की एकपक्षीय कार्यवाहियां, आतंकवाियों के हित में हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यवाहियों से क्षेत्रीय संकट के कूटनीतिक समाधान को क्षति पहुंचेगी।
अली शमख़ानी ने रविवार को तेहरान में आज़रबाइजान गणराज्य के रक्षामंत्री ज़ाकिर हसनेफ़ के साथ भेंट में अमरीका द्वारा अफ़ग़ानिस्तान पर गिराए गए महाबम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर बम बरसाकर अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता बल्कि इससे आतंकवादियों को लाभ होगा। अली शमख़ानी ने कहा कि आतंकवाद ने इस समय विश्व के सभी देशों के लिए संकट उत्पन्न कर दिया है।ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा के सचिव ने आज़रबाइजान गणराज्य के साथ वार्ता में दोनो देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संबन्ध विस्तार पर बल दिया। इस भेंट वार्ता में आज़रबाइजान गणराज्य के रक्षामंत्री ने कहा कि आतंकवाद की चुनौती से निबटने में ईरान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।