ईरान ने दस वर्षों तक के लिए हथियार बना लिए हैंः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40146-ईरान_ने_दस_वर्षों_तक_के_लिए_हथियार_बना_लिए_हैंः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान और यूरेशिया के क्षेत्र के पांच देशों के बीच स्वतंत्र व्यापार को मज़बूत बनाने का मार्ग महत्वपूर्ण आर्थिक योजना दक्षिणी पार्स के शुरु होने से प्रशस्त हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १६, २०१७ १९:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान ने दस वर्षों तक के लिए हथियार बना लिए हैंः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान और यूरेशिया के क्षेत्र के पांच देशों के बीच स्वतंत्र व्यापार को मज़बूत बनाने का मार्ग महत्वपूर्ण आर्थिक योजना दक्षिणी पार्स के शुरु होने से प्रशस्त हो गया है।

वर्तमान समय में रूस, बेलारूस, क़ज़ाक़िस्तान, क़िरक़िज़िस्तान और अर्मनिस्तान यूरेशिया आर्थिक संघ के सदस्य देश हैं। डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार की शाम बूशहर प्रांत के कंगान पार्स के दूसरे क्षेत्र में पेट्रोकेमिकल की चार योजनाओं के  उद्घान समारोह में कहा कि दक्षिणी पार्स में पांचवें फ़ेज़ और पेट्रोकेमिकल की चार योजनाओं के उद्घाटन से सिद्ध हो गया कि ईरान की प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

डाक्टर हसन रूहानी ने ईरानी विशेषज्ञों और इन्जीनियरों के हाथों पेट्रोकेमिकल की योजनाओं के उद्घाटन को ईरानी राष्ट्र की शक्ति का चिन्ह बताया और कहा कि वर्तमान समय में ईरान कृषि उत्पाद और उद्योग में विकास तथा उत्तरी देशों को निर्यात की बेहतरीन क्षमता से संपन्न है।

ईरान के राष्ट्रपति ने यह बयान करते हुए कि ईरान, दक्षिण- उत्तर और पूरब- पश्चिम का कैरीडोर होगा,कहा कि ईरान भूध्यसागर और काला सागर तक पहुंचने के लिए संपर्क और रेल मार्ग बनाने का प्रयास कर रहा है और बंदर अब्बास के रास्ते हिंद महासागर से होते हुए रूस की आवश्यकता की वस्तुओं को मास्को तक पहुंचाने के लिए ईरान रेल मार्ग बनाने का भी प्रयास कर रहा है।

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार गेहूं और नौ महीनों तक उसके भंडारण जैसे स्ट्राटैजिक उत्पादन के क्षेत्र में ईरान की आत्म निर्भरता की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान के रणनैतिक हथियार भी कई गुना हो गये हैं और कुछ रणनैतिक हथियारों को अगले दस वर्षों तक के लिए बना लिया गया है। (AK)