ईरान के विदेशमंत्री तुर्कमनिस्तान पहुंचे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40158-ईरान_के_विदेशमंत्री_तुर्कमनिस्तान_पहुंचे_हैं
विदेशमंत्री ने कहा कि ट्रांजिट के क्षेत्र में ईरान और केन्द्रीय एशिया और काकेशिया के देशों के साथ सहकारिता की संभावना बहुत अधिक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०१७ ०६:२५ Asia/Kolkata
  • ईरान के विदेशमंत्री तुर्कमनिस्तान पहुंचे हैं

विदेशमंत्री ने कहा कि ट्रांजिट के क्षेत्र में ईरान और केन्द्रीय एशिया और काकेशिया के देशों के साथ सहकारिता की संभावना बहुत अधिक है।

ईरान के विदेशमंत्री केन्द्रीय एशिया और काकेशिया के साथ संबंध विस्तार के उद्देश्य से तुर्कमनिस्तान पहुंचे हैं। मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने तुर्कमनिस्तान की राजधानी इश्काबाद रविवार की दोपहर को पहुंचने पर कहा कि ईरान की महत्वपूर्ण विदेश नीति पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को बेहतर बनाना है।

साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान तेल के अलावा दूसरी चीज़ों के निर्यात में वृद्धि करके पड़ोसियों के साथ संबंधों को विस्तृत करना चाहता है।

मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने कहा कि जार्जिया के साथ ट्रांजिट के क्षेत्र में सहकारिता करके काला सागर और हिंदमहासागर को कैस्पियन सागर से जोड़े जाने की संभावना मौजूद है और इस यात्रा में इस विषय की समीक्षा की जायेगी।

विदेशमंत्री ने कहा कि ट्रांजिट के क्षेत्र में ईरान और केन्द्रीय एशिया और काकेशिया के देशों के साथ सहकारिता की संभावना बहुत अधिक है।

ईरान के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार क्षेत्र में अतिवाद और आतंकवाद के खतरे की ओर संकेत किया और इस अभिशाप से मिलकर मुकाबला करने पर बल दिया।

ईरान के विदेशमंत्री आज सोमवार को तुर्कमनिस्तान के अपने समकक्ष सहित इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंटवार्ता करेंगे।

जवाद जरीफ ने केन्द्रीय एशिया और काकेशिया की अपनी यात्रा को तुर्कमनिस्तान से आरंभ की है और इसके बाद वह जार्जिया और फिर वहां से किरकिजिस्तान जायेंगे। इन देशों के साथ ईरान के कूटनियक संबंधों के आरंभ होने के कार्यक्रमों में भाग लेना जवाद ज़रीफ की यात्रा का उद्देश्य है। MM