क्षेत्रीय सुरक्षा को मज़बूत करने पर ईरान-तुर्कमनिस्तान का बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40214-क्षेत्रीय_सुरक्षा_को_मज़बूत_करने_पर_ईरान_तुर्कमनिस्तान_का_बल
ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि दुनिया के मौजूदा हालात के मद्देनज़र ईरान-तुर्कमनिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा को मज़बूत करने में अच्छा रोल अदा कर सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०१७ १४:४६ Asia/Kolkata
  • क्षेत्रीय सुरक्षा को मज़बूत करने पर ईरान-तुर्कमनिस्तान का बल

ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि दुनिया के मौजूदा हालात के मद्देनज़र ईरान-तुर्कमनिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा को मज़बूत करने में अच्छा रोल अदा कर सकते हैं।

उन्होंने सोमवार को तुर्कमनिस्तान की राजधानी इश्क़ाबाद में अपने तुर्कमन समकक्ष रशीद मुरादेफ़ के साथ मुलाक़ात में यह बात की। ईरानी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बताते हुए कहा कि संबंध के स्तर को और ऊंचा किया जा सकता है।

इस अवसर पर तुर्कमन विदेश मंत्री रशीद मुरादेफ़ ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों से बहुत सी उपलब्धियां हासिल हुयीं और आज द्विपक्षीय बातचीत उस चरण पर पहुंच चुकी है कि संबंध के नए स्तर स्थापित होंगे।

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री ने तुर्कमन राष्ट्रपति क़ुर्बान क़ुली बर्दीओफ़ से भेंट की। (MAQ/N)