ईरान में राष्ट्रपति चुनावः प्रत्याशियों की योग्यता की जांच शुरु
ईरान की गार्डियन कौन्सिल के प्रवक्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामंकन पत्र भरने वाले प्रत्याशियों की योग्यता की जांच का का काम रविवार से आरंभ हो चुका है।
संविधान निरीक्षक परिषद के प्रवक्ता अब्बास अली कतखुदाई ने कहा कि कानून के अनुसार नामंकन समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की योग्यता की जांच के लिए परिषद के पास पांच दिनों का समय होता है। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि इन्ही पांच दिनों में प्रत्याशियों की योग्यता की जांच के संदर्भ में नतीजे का एलान कर दिया जाएगा ।
उन्होंने बल दिया कि हर चुनाव में प्रत्याशियों की योग्यता की जांच की जाती है भले ही उससे पहले के चुनाव में उनकी योग्यता की जांच हो चुकी हो।
याद रहे कि 26-27 अप्रैल को गार्डियन कौन्सिल जांच का परिणाम घोषित करेगी और जब 28 अप्रैल को योग्य प्रत्याशियों के नाम गृहमंत्रालय को सौंप दिये जांएगे तो उस दिन से बीस दिन तक प्रत्याशियों के पास चुनावी अभियान चलाने का अधिकार होगा ।
याद रहे ईरान में बारहवां राष्ट्रपति चुनाव तथा नगर परिषद चुनाव 19 मई 2017 को आयोजित होगा। (Q.A.)