ईरानी सेना , विश्व की अत्याधिक साहसी सेना, चीनी सैन्य अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40286-ईरानी_सेना_विश्व_की_अत्याधिक_साहसी_सेना_चीनी_सैन्य_अधिकारी
चीन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि ईरान की सेना, विश्व की अत्याधिक साहसी व अनुभवी सेना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१७ २०:३५ Asia/Kolkata
  • ईरानी सेना , विश्व की अत्याधिक साहसी सेना, चीनी सैन्य अधिकारी

चीन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि ईरान की सेना, विश्व की अत्याधिक साहसी व अनुभवी सेना है।

इरना के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल  " खी ली" ने मंलवार की शाम ईरान में सेना दिवस के अवसर पर बीजिंग में ईरानी दूतावास में अपने भाषण में कहा कि चीनी सेना, ईरान की सेना का विशेष रूप से सम्मान करती है और उसके अनुभव को महत्व देती है। 

 

"खी ली" ने कहा कि चीन की सेना को गर्व है कि ईरान और चीन के मैत्रीपूर्ण संबंधों की छत्रछाया में दोनों देशों की सेनाओं के मध्य भी अच्छा सहयोग है। 

बीजिंग में ईरानी दूतावास में सेना दिवस के अवसर  पर अयोजित कार्यक्रम में  चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, विभिन्न देशों के कूटनयिकों और हस्तियों ने भाग लिया। 

ईरान में मंगलवार को सेना दिवस मनाया गया। (Q.A.)