परमाणु समझौता बहुत बुरा समझौता हैःट्रंप
ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान भी ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को त्रासदी कहा था
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के विरुद्ध अपनी शत्रुतापूर्ण नीति को जारी रखते हुए गुरूवार की रात को कहा कि अब तक उन्होंने जो समझौते देखें हैं उनमें परमाणु समझौता सबसे बदतरीन समझौता है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में इटली के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि ईरान के साथ परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होना चाहिये था।
डोनाल्ड ट्रंप ने सदैव परमाणु समझौते के दूसरे पक्षों ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस,चीन, और यूरोपीय संघ के दृष्टिकोणों के विपरीत बल देकर कहा है कि परमाणु समझौता भयावह व खतरनाक समझौता है।
ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान भी ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को त्रासदी और दुनिया के सबसे बदतरीन समझौते की संज्ञा देते हुए कहा था कि वाइट हाउस में प्रवेश की स्थिति में वह पहले दिन ही परमाणु समझौते को फाड़ देंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहा है जब परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी IAEA, राष्ट्रसंघ, सुरक्षा परिषद ने अपनी-2 रिपोर्टों में इस बात को स्वीकार किया है कि परमाणु समझौते के संबंध में ईरान ने अपने वचनों का पालन किया है। MM