ईरान आतंकवाद से मुकाबले की अग्रिम पंक्ति में हैः ज़रीफ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40406-ईरान_आतंकवाद_से_मुकाबले_की_अग्रिम_पंक्ति_में_हैः_ज़रीफ
ईरान और क्षेत्र व विश्व के समस्त देशों का हित आतंकवाद को नियंत्रित और उसे पराजित करने में हैःविदेशमंत्री
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २१, २०१७ ०८:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान आतंकवाद से मुकाबले की अग्रिम पंक्ति में हैः ज़रीफ

ईरान और क्षेत्र व विश्व के समस्त देशों का हित आतंकवाद को नियंत्रित और उसे पराजित करने में हैःविदेशमंत्री

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि आज अमेरिकियों को जिस चीज़ की हर समय से अधिक आवश्यकता है वह वास्तविकता प्रेम और ईरान में मौजूद वास्तविकताओं को सही तरह से समझना है।

मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने गत रात्रि अमेरिकी विदेशमंत्री के ईरान विरोधी वक्तव्यों की प्रतिक्रिया में कहा कि अमेरिकियों को चाहिये कि वे इतिहास विशेषकर हालिया एक दशक के परिवर्तनों की प्रक्रिया से अच्छी तरह सीख लें कि किसी भी स्थिति में ईरान के मुकाबले में प्रतिबंध और धमकी की भाषा के प्रयोग से उनके लिए कोई परिणाम नहीं निकला और न ही वे निकाल सकते हैं।

विदेशमंत्री ने ईरान द्वारा परमाणु समझौते के क्रियान्वयन के बारे में अमेरिकी विदेशमंत्री के विरोधाभासी वक्तव्यों की ओर संकेत किया और कहा कि निराधार दावों से अमेरिका के इस स्वीकार को रद्द नहीं किया जा सकता कि ईरान ने परमाणु समझौते में अपने समस्त वचनों का पालन किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को जान लेना चाहिये कि वह झूठे व निराधार आरोपों से विश्व समुदाय को दिग्भ्रमित नहीं कर सकता है।

इसी प्रकार उन्होंने तेहरान द्वारा आतंकवाद के समर्थन पर आधारित अमेरिकी अधिकारियों के निराधार दावों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान और क्षेत्र व विश्व के समस्त देशों का हित आतंकवाद को नियंत्रित और उसे पराजित करने में है और खेद के साथ कहना पड़ता है कि अमेरिका की गलत नीतियों और क्षेत्र में उसके घटकों के राजनीति से प्रेरित दृष्टिकोणों व विचारों को क्षेत्र और विश्व पर थोप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बुद्धिहीनता पर आधारित अमेरिकी नीतियों पर ध्यान दिये बिना ईरान आतंकवाद से मुकाबले और क्षेत्र व विश्व में शांति व सुरक्षा स्थापित करने की अग्रिम पंक्ति में है। MM