अमरीकी बंदर भभकी परिणामहीन रहैंगी: विदेशमंत्री
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीकी अधिकारियों को यह जान लेना चाहिए कि ईरान के सामने धौंस धमकी की ज़बान न कभी चली है और न कभी चलेगी।
उन्होंने शुक्रवार को इर्ना से बात करते हुए कहा कि अमरीकी अधिकारियों को अच्छी तरह इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद के पिछले चार दश्कों की घटनाओं और परिवर्तनों से पाठ सीख लेना चाहिए कि ईरान के सामने धौंस धमकी की ज़बान न कभी चली है और न कभी चलेगी।
विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकी विदेशमंत्री एक दिन कांग्रेस को पत्र लिखकर कहते हैं कि ईरान ने जेसीपीओए में अपने समस्त वादों पर अमल किया है और उसके दूसरे दिन विरोधाभासी बयान देकर ईरान पर परमाणु हथियारों की प्राप्ति और जेसीपीओए के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने टेलरसन को सलाह दी है कि वह ईरान के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण नीतियों को आगे बढ़ाने में पिछली सरकार की विफलताओं से पाठ सीखें।
उन्होंने संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए को ईरान और क्षेत्र के मुक़ाबले में अमरीका की पिछली सरकार की ग़लत नीतियों के पुनर्विचार का परिणाम बताया और कहा कि अमरीका विश्व समुदाय को निराधार आरोपों से जिनके झूठ होने की पुष्टि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने भी की है, दिगभ्रमित करने में सक्षम नहीं है। (AK)