आतंकवाद का समूल सफाया ज़रूरीः ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का प्रभावी मार्ग यह है कि इसका समूल विनाश किया जाए।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ के अनुसार आतंकवाद और अतिवाद, वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति की अनुपयोगिता का परिणाम है। उन्होंने लिखा है कि आतंकवाद तथा अतिवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए पहले इस अभिशाप की हर आयाम से गहन समीक्षा की जाए।
ईरान के विदेशमंत्री का कहना है कि आतंकवाद जैसी बुराई से निबटने के लिए इसे एक संयुक्त समस्या समझकर उससे कड़ाई से निबटा जाए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म विशेष से जोड़ना बिल्कुल ग़लत है।
ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने यह बातें अपने एक लेख में लिखी हैं जो कुवैत के अर्राय समाचारपत्र में प्रकाशित हुई हैं। अपने लेख में जवाद ज़रीफ़ ने आतंकवाद से निबटने के मार्गों की समीक्षा की है।