ईरान के राष्ट्रपति चुनाव का ईरान के अलावा 102 देशों में आयोजन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40614-ईरान_के_राष्ट्रपति_चुनाव_का_ईरान_के_अलावा_102_देशों_में_आयोजन
ईरान के चुनाव आयोग के सचिव ने कहा है कि 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसार के 102 देशों में 269 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१७ १३:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान के राष्ट्रपति चुनाव का ईरान के अलावा 102 देशों में आयोजन

ईरान के चुनाव आयोग के सचिव ने कहा है कि 12वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसार के 102 देशों में 269 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

अली पुर अली मुतलक़ ने हमारे संवाददाता को बताया कि विदेशों में इस्लामी गणतंत्र ईरान के सभी प्रतिनिधि कार्यालयों को राष्ट्रपति चुनाव के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं व सामग्रियां भेज दी गई हैं।

 

ज्ञात रहे कि हसन रूहानी, इब्राहीम रईसी, बाक़िर क़ालीबाफ़, मुस्तफ़ा मीर सलीम, इस्हाक़ जहांगीरी और मुस्तफ़ा हाशिमी तबा राष्ट्रपति पद के लिए छः अंतिम प्रत्याशी हैं। 12वें राष्ट्रपति चुनाव और इसी तरह नगर व ग्राम परिषदों के चुनाव के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे। (HN)