अमेरिकी सैनिक अपने देश से 7500 मील दूर क्या कर रहे हैंःविदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40742-अमेरिकी_सैनिक_अपने_देश_से_7500_मील_दूर_क्या_कर_रहे_हैंःविदेशमंत्री
अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया था कि ईरान की तीव्र गति से चलने वाली एक नौका ने फार्स की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१७ ०५:३५ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी सैनिक अपने देश से 7500 मील दूर क्या कर रहे हैंःविदेशमंत्री

अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया था कि ईरान की तीव्र गति से चलने वाली एक नौका ने फार्स की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर कर दिया।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने ट्वीटर पर लिखा है कि अमेरिकी सैनिक अपने देश से 7500 मील दूर क्या कर रहे हैं। उन्होंने फार्स की खाड़ी में ईरानी और अमेरिकी युद्धपोतों के आमने- सामने हो जाने के बारे में अमेरिकी अधिकारियों के दावों पर प्रतिक्रिया जताई है।

अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया था कि ईरान की तीव्र गति से चलने वाली एक नौका ने फार्स की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर कर दिया।

ईरान की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर सैयद मसऊद जज़ाएरी ने अमेरिकी अधिकारियों के दावों की जवाब में कहा है कि अमेरिकियों की ओर से यह निराधार दावे विशेष लक्ष्य से बयान किये जा रहे हैं।

फार्स की खाड़ी में ईरानी युद्धपोतों से अमेरिकी अधिकारियों का क्रोध ऐसी स्थिति में बयान किया जा रहा है जब अमेरिकी युद्धपोत इस देश के तटों से हज़ारों किलोमीटर दूर हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने बारमबार घोषणा की है कि हुरमुज़ डलडमरु मध्य और फार्स की खाड़ी में विदेशी युद्धपोतों पर नज़र रखना ईरान का अधिकार है और इन युद्धपोतों द्वारा ईरानी जल सीमा में प्रवेश कर जाने की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष अप्रैल महीने में दो अमेरिकी नौकायें फार्स की खाड़ी में ईरानी जल सीमा में आ गयी थीं जिसके बाद ईरान की नौसेना के जवानों ने दोनों अमेरिकी नौकाओं को रोक लिया और उसमें सवार नौ अमेरिकी और एक महिला सैनिक को गिरफ्तार कर लिया और अमेरिकी अधिकारियों द्वारा क्षमा मांग लेने के बाद इन अमेरिकी सैनिकों को रिहा कर दिया गया। MM