ईरान और रूस ने सीरिया की संप्रभुता पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40750-ईरान_और_रूस_ने_सीरिया_की_संप्रभुता_पर_बल_दिया
दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने सीरिया के हालात की समीक्षा की और युद्ध विराम के जारी रहने की आवश्यकता और मानवता प्रेमी सहायताओं के जारी रहने पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१७ ०८:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस ने सीरिया की संप्रभुता पर बल दिया

दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने सीरिया के हालात की समीक्षा की और युद्ध विराम के जारी रहने की आवश्यकता और मानवता प्रेमी सहायताओं के जारी रहने पर बल दिया।

ईरान और रूस के प्रतिरक्षामंत्रियों ने सीरिया में टिकाऊ शांति व सुरक्षा स्थापित करने और इसी प्रकार सीरिया की एकता व अखंडता पर बल दिया। ईरान के प्रतिरक्षामंत्री बिग्रेडियर हुसैन देहक़ान ने अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शूविगो के साथ मॉस्को में होने वाली भेंट में क्षेत्रीय और द्वपक्षीय मामलों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

इसी प्रकार दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने सीरिया के हालात की समीक्षा की और युद्ध विराम के जारी रहने की आवश्यकता और मानवता प्रेमी सहायताओं के जारी रहने पर बल दिया।

इसी प्रकार दोनों पक्षों ने इस भेंट में बल देकर कहा कि ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिये जिससे मानवता प्रेमी सहायताएं व सेवाएं समस्त सीरिया वासियों तक पहुंच सकें।

ईरान के रक्षामंत्री मास्को में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कांफ्रेन्स में भाग लेने के लिए रूस गये हैं और बुधवार को भी उन्होंने भारत, सर्बिया, वेनेज़ोएला और ब्राज़ील के अपने समकक्षों से मुलाकात में द्वपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की समीक्षा की थी।

ईरान के रक्षामंत्री ने मॉस्को में होने वाली 6ठी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक के उद्घाटन भाषण में कहा था कि ईरान अमेरिका और वर्चस्ववादी व्यवस्था से प्रभावित देश के हर प्रकार की चुनौती का गम्भीर जवाब देगा।

साथ ही उन्होंने कहा था कि राष्ट्रों द्वारा अपना भविष्य निर्धारित करने का अधिकार, संप्रभुता का सम्मान और दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने का अधिकार पश्चिम विशेषकर अमेरिका की ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों के कारण खतरे में पड़ गया है।

ज्ञात रहे कि अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा कांफ्रेन्स बुधवार को मॉस्को में आरंभ हुई थी और उसमें 80 देशों के 700 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं और यह कांफ्रेन्स आज समाप्त हो जायेगा। MM