दोषियों को दंडित किया जाएगाः जवाद ज़रीफ़
Apr २७, २०१७ ११:११ Asia/Kolkata
विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि सीमा सुरक्षाबल के शहीदों पर हमला करने वालों को दंडित कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को ईरान के सीमा सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय, दोषियों को ढूंढकर उन्हें दंड दिलाने का भरसक प्रयास करेगा।
ज्ञात रहे कि बुधवार की रात आतंकवादियों ने ईरान और पाकिस्तान की सीमा पर ईरान के सीमा सुरक्षाबल के दस जवानों पर हमला करके उन्हें शहीद कर दिया। इनपर हमला उस समय किया गया जब वे गश्त पर थे। हमला करने के बाद आतंकवादी, पाकिस्तान की सीमा से भाग गए।
टैग्स