दोषियों को दंडित किया जाएगाः जवाद ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40754-दोषियों_को_दंडित_किया_जाएगाः_जवाद_ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि सीमा सुरक्षाबल के शहीदों पर हमला करने वालों को दंडित कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २७, २०१७ ११:११ Asia/Kolkata
  • दोषियों को दंडित किया जाएगाः जवाद ज़रीफ़

विदेशमंत्री ने बल देकर कहा है कि सीमा सुरक्षाबल के शहीदों पर हमला करने वालों को दंडित कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने गुरूवार को ईरान के सीमा सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय, दोषियों को ढूंढकर उन्हें दंड दिलाने का भरसक प्रयास करेगा।

ज्ञात रहे कि बुधवार की रात आतंकवादियों ने ईरान और पाकिस्तान की सीमा पर ईरान के सीमा सुरक्षाबल के दस जवानों पर हमला करके उन्हें शहीद कर दिया।  इनपर हमला उस समय किया गया जब वे गश्त पर थे।  हमला करने के बाद आतंकवादी, पाकिस्तान की सीमा से भाग गए।