ईरान क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देशः जवाद ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40878-ईरान_क्षेत्र_का_सबसे_सुरक्षित_देशः_जवाद_ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने कहा है कि पूंजी निवेश के लिए ईरान क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देश है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१७ १४:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देशः जवाद ज़रीफ़

विदेशमंत्री ने कहा है कि पूंजी निवेश के लिए ईरान क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देश है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि तेहरान के व्यापारिक साझेदारों को यह वास्तविकता समझनी चाहिए कि ईरान, क्षेत्र का सबसे सुरक्षित एवं शांत देश है।

विदेशमंत्री ने शनिवार को तेहरान में एक व्यापारिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक प्रगति एवं विकास और शांति एवं सुरक्षा के लिए ईरान, अपनी ही जनता पर निर्भर है।  उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रतिबंधों, युद्ध और आतंकवाद जैसी बुराइयों का मुक़ाबला करने के बावजूद ईरान ने अपनी शांति और सुरक्षा को बनाए रखा है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि अमरीका ने ईरान के अरबों डालर ज़ब्त कर लिए जो अन्तर्राष्ट्रीय डकैती के समान है।