ईरान में चुनावी गतिविधियां तेज़, आर्थिक मुद्दों पर ज़ोर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i40978-ईरान_में_चुनावी_गतिविधियां_तेज़_आर्थिक_मुद्दों_पर_ज़ोर
इस्लामी गणतंत्र ईरान में चुनाव प्रचार पूरी गति से जारी है। बारहवें राष्ट्रपति चुनाव के छह उम्मीदवार अपने चुनावी कैंपेन में देश के संचालन के लिए अपनी अपनी नीतियों के प्रचार में व्यस्त हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१७ ०७:२१ Asia/Kolkata
  • ईरान में चुनावी गतिविधियां तेज़, आर्थिक मुद्दों पर ज़ोर

इस्लामी गणतंत्र ईरान में चुनाव प्रचार पूरी गति से जारी है। बारहवें राष्ट्रपति चुनाव के छह उम्मीदवार अपने चुनावी कैंपेन में देश के संचालन के लिए अपनी अपनी नीतियों के प्रचार में व्यस्त हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार सैयद इब्राहीम राईसी सादात ने रविवार की शाहर चैनल वन के प्रोग्राम कैमरे के साथ में कहा कि उन्होंने जो योजना तैयार की है उसकी मदद से उनकी सरकार हर साल 10 लाख रोज़गार पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कृषि, उद्योग और खदानों के क्षेत्रों में काम किया जा सकता है और सर्विसेज़ के क्षेत्र में भी रोज़गार के अच्छे अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

रईसी ने कहा कि मैनेजमेंट में बुनियादी बदलाव, प्रशासनिक और आर्थिक व्यवस्था में परिवर्तन, बैंकिंग सिस्टम और वित्तीय व्यवस्था में बदलाव और सामाजी बुराइयों  का समाधान उनकी सरकार बनने की स्थिति में प्रमुख मुद्दे होंगे।

एक अन्य उम्मीदवार मोहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने रविवार की रात समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि कारख़ानों के मालिकों और उत्पादक इकाइयों के मालिकों की मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से पूंजी तैयार होती है लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि दलालों को बीच से हटाया जाए और समाज को विभाजित होने से बचाया जाए।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मुसतफ़ा आग़ा मीर सलीम ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ग़रीबी मिटाने के लिए पूरी शक्ति से आर्थिक मैदान में काम करने की ज़रूरत है और इसके अलावा वंचित वर्गों के में आत्म विश्वास करना चाहिए।

आग़ा मीर सलीम ने कहा कि सामाजिक वर्गों में अंतर के कारण सामाजिक न्याय की स्थापना कठिन हो जाती है और यह अंतर समाज के लिए बहुत ख़तरनाक है।

बारहवें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आगामी 19 मई को मदान होगा।