मिज़ाइल निर्यात करने की क्षमता रखते हैं-ईरान
ईरान के रक्षामंत्री ने ब्रिगेडियर हुसैन देहक़ान ने कहा है कि तेहरान, मिज़ाइल निर्यात करने की क्षमता रखता है।
ब्रिगेडियर हुसैन देहक़ान ने कहा कि ईरान के भीतर यह क्षमता पाई जाती है कि वह अधिक से अधिक मारक क्षमता वाले सटीक और अधिक विधवंसारी मिज़ाइल बना सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान, अपनी रक्षा ज़रूरतों को पूरा करने के अतिरिक्त व्यापक स्तर पर रक्षा उत्पाद निर्यात करने की पूरी क्षमता रखता है।
रक्षामंत्री ने कहा कि हालिया वर्षों के दौरान ईरान, पिछले वर्षों की तुलना में 100 गुना रक्षा उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी आवश्यकता के हर प्रकार के हथियारों का हम स्वयं उत्पाद कर रहे हैं। ब्रिगेडियर हुसैन दहक़ान ने कहा कि ईरान रक्षा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियां, ईरानी राष्ट्र के बलिदान का परिणाम हैं।
ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि ईरान की प्रतिरक्षा उपलब्धियां, शत्रु के मुक़ाबले, महत्वपूर्ण प्रतिरोध है।