ज़रीफ़-शरीफ़ मुलाक़ात, सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों पर चर्चा
-
3 मई 2017 को इस्लामाबाद में ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ (बाएं) पाकिस्तानी गृह मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान से
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधान मंत्री नवाज़ शरीफ़ से मुलाक़ात में द्विपक्षीय विषयों और ख़ास तौर पर सुरक्षा के विषय पर चर्चा की।
जवाद ज़रीफ़ बुधवार की सुबह एक उच्चस्तरीय राजनैतिक, सैन्य व सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे ताकि ईरान-पाकिस्तान की सीमा पर हाल में हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा करें, जिसमें ईरानी सीमा सुरक्षा बल के कई जवान शहीद हो गए।
इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने पाकिस्तानी गृह मंत्री चौधरी निसार अली ख़ान से भेंट में आतंकवाद से दृढ़ता से निपटने पर बल दिया।
इसी प्रकार ईरानी विदेश मंत्री ने इस मुलाक़ात में पाकिस्तान से मिली ईरान की मीर जावह सीमा पर हुए अपराध पर चर्चा की और इस अपराध में लिप्त आतंकवादी तत्वों की गिरफ़्तारी और उन्हें दंडित करने की मांग की। (MAQ/N)