गुलिस्तान में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41144-गुलिस्तान_में_3_दिन_का_राष्ट्रीय_शोक
ईरान के गुलिस्तान प्रांत में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१७ ०४:१५ Asia/Kolkata
  • गुलिस्तान में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक

ईरान के गुलिस्तान प्रांत में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

ईरान के गुलिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में होने वाले विस्फोट में दसियों खनिकों की मृत्यु के बाद गुलिस्तान में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

बुधवार को पूर्वोत्तरी ईरान में एक कोयले की खान में धमाका हुआ था जिसमें 31 खनिक फंस गए थे।  इनमें से 21 लोगों के शव निकाले जा सके हैं।  यह कोयले की खान, गुरगान नगर से 90 किलोमीटर दूर आज़ाद नगर में स्थित है।