देश की एकता बनाए रखी जाएः आयतुल्लाह काशानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41206-देश_की_एकता_बनाए_रखी_जाएः_आयतुल्लाह_काशानी
आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा है कि आगामी चुनावों के दौरान एकता और एकजुटता को बनाए रखा जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१७ १०:४९ Asia/Kolkata
  • देश की एकता बनाए रखी जाएः आयतुल्लाह काशानी

आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा है कि आगामी चुनावों के दौरान एकता और एकजुटता को बनाए रखा जाए।

आयतुल्लाह काशानी ने तेहरान में जुम के ख़ुत्बे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव का मुद्दा, एक महत्वपूर्ण विषय है।  उन्होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात लोगों के बीच एकता और समरस्ता है।

यह भी पढ़ें: आतंकवादी गुटों की बहुत सी कार्यवाहियों को पहले ही विफल बना दियाः ईरान

उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र, पिछले 38 वर्षों के दौरान अपनी एकता को बनाए हुए बलिदान देकर क्रांति की रक्षा कर रहा है।  उन्होंने कहा कि आज ईरान का विश्व स्तर पर जो स्थान है वह ईरानी राष्ट्र के बलिदान के कारण है।आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा कि जिस प्रकार से शत्रु इस्लामी क्रांति को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से लंबे समय से षडयंत्र रचते आ रहे हैं, चुनावों के दौरान ही वे एेसा ही कुछ कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार के विवादित विषयों को उठाकर समाज में शांति को भंग करने से बचना चाहिए आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि किसी भी स्थिति में देश की शांति एवं सुरक्षा को बिगड़ने न दिया जाए।

ज्ञात रहे कि ईरान में 19 मई 2017 को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान कराया जाएगा।