दुश्मन पर नजर रखना ज़रूरी, ईरानी रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41306-दुश्मन_पर_नजर_रखना_ज़रूरी_ईरानी_रक्षामंत्री
ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन देहक़ान ने दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने को ज़रूरी बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१७ २०:४० Asia/Kolkata
  • दुश्मन पर नजर रखना ज़रूरी, ईरानी रक्षामंत्री

ईरान के रक्षा मंत्री हुसैन देहक़ान ने दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने को ज़रूरी बताया है।

उन्होंने शनिवार को  तेहरान में एक आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि दुश्मन, ईरान को शक्ति के सभी साधनों से वंचित रखने का प्रयास कर रहे हैं और वह इस्लामी क्रांति को नुक़सान पहुंचाने और इस्लामी गणतंत्र ईरान के विकास को और उसे आदर्श बनने से रोकने के लिए अभी सभी साधनों और हथकंडों का प्रयोग कर रहे हैं। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि दुश्मन की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रख कर चौंकाने की शक्ति बढ़ाना चाहिए और कभी भी निश्चिंत नहीं रहना चाहिए। 

ईरान के रक्षा मंत्री ने, स्थायित्व, सुरक्षा, सम्मान, कूटनीति, वार्ता और संतुलन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में शक्तिशाली होने को आवश्यक बताया और कहा कि विश्व और क्षेत्र की वर्तमान संकटमय परिस्थितियों के दृष्टिगत रक्षा शक्ति अनिवार्य व अति महत्वपूर्ण हो गयी है। (Q.A.)