ईरान की 4 रक्षा उपलब्धियों का अनावरण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41384-ईरान_की_4_रक्षा_उपलब्धियों_का_अनावरण
ईरान के रक्षा मंत्री ने देश की 4 नई रक्षा उपलब्धियों का अनावरण किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०८, २०१७ ०८:४५ Asia/Kolkata
  • ईरान की 4 रक्षा उपलब्धियों का अनावरण

ईरान के रक्षा मंत्री ने देश की 4 नई रक्षा उपलब्धियों का अनावरण किया है।

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने सोमवार को नवें हज़रत अली अकबर फ़ेस्टिवल के अवसर पर एक समारोह में कलाशनकोफ़-133, नस्र नामक 7/12 की स्नाइपर गन और वासे-1 व नस्र-2 नामक मल्टी बैंड वाले रेडियो का अनावरण किया। ये हथियार और मेकेनिकल वस्तुएं ईरानी सेना के विशेषज्ञों ने ही डिज़ाइन और तैयार की हैं।

 

वासे-1 व नस्र-2 मल्टी बैंड रेडियो आवाज़ और डेटा संपर्क की क्षमता के साथ स्थिर व अस्थिर फ़्रिक्वेंसी के साथ काम कर सकते हैं और इनके माध्यम से एनालोग रेडियो से भी संपर्क साधा जा सकता है। कलाशनकोफ़-133 और नस्र 7/12 स्नाइपर गन दोनों की गुणवत्ता, मारक क्षमता और सटीक निशाने की दृष्टि से उच्च श्रेणी की हैं। (HN)