ईरान, पांच करोड़ साठ लाख से अधिक मतदाता हैंः चुनाव आयोग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41572-ईरान_पांच_करोड़_साठ_लाख_से_अधिक_मतदाता_हैंः_चुनाव_आयोग
ईरान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि आगामी 12वें राष्ट्रपति और नगर व ग्रांम परिषद के चुनावों में 5 करोड़ चौसठ लाख , दस हज़ार 234 मतदाता अपने मताधिकारियों का प्रयोग करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १०, २०१७ १४:५१ Asia/Kolkata
  • ईरान, पांच करोड़ साठ लाख से अधिक मतदाता हैंः चुनाव आयोग

ईरान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि आगामी 12वें राष्ट्रपति और नगर व ग्रांम परिषद के चुनावों में 5 करोड़ चौसठ लाख , दस हज़ार 234 मतदाता अपने मताधिकारियों का प्रयोग करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त अली असग़र अहमदी ने मंगलवार को इर्ना से बात करते हुए कहा कि पांच करोड़, चौसठ लाख, दस हज़ार, दो सौ चौंतीस लोगों में से 13 लाख, पचास हज़ार, दो सौ 94 लोग वह हैं जो पहली बार चुनावों में अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।

ईरान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने बल दिया कि विदेशों में रह रहे ईरान जिनके पास पहचान पत्र नहीं है, क़ानून ने उन्हें अनुमति दी है कि वह अपने पासपोर्ट द्वार चुनावों में भाग ले सकते हैं।

दूसरी ओर चुनाव आयोग के इलेक्ट्रानिक विभाग के प्रमुख अमीर शुजाआन ने कहा कि नगर व ग्रांम परिषद के चुनाव में 141 शहरों में पूरी तरह इलेक्ट्रानिक वोटिंग होगी। (AK)