चुनाव ईरानी राष्ट्र के गौरव और क्षमता का प्रतीक है,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41672-चुनाव_ईरानी_राष्ट्र_के_गौरव_और_क्षमता_का_प्रतीक_है
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्रों में जनता की उपस्थिति और मतदान में भरपूर भागीदारी ईश्वर पर जनता की गहरी आस्था, उनके गौरव और शक्ति की प्रतीक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१७ १४:४५ Asia/Kolkata
  • चुनाव ईरानी राष्ट्र के गौरव और क्षमता का प्रतीक है,

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा कि राजनैतिक क्षेत्रों में जनता की उपस्थिति और मतदान में भरपूर भागीदारी ईश्वर पर जनता की गहरी आस्था, उनके गौरव और शक्ति की प्रतीक है।

हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि ईरान की जनता अगले शुक्रवार को अपनी धार्मिक मान्यताओं के आधार पर पोलिंग केन्द्रों पर उपस्थित होंगे और मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रान्ति की सफलता के बाद इस्लाम के राजनैतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक आयाम व्यवहारिक रूप से सामने आए और जनता पूरी शक्ति और ध्यान से भविष्य के फ़ैसले के लिए चुनावों में भाग लेंगे।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा कि राष्ट्रपति चुनावों के प्रत्याशियों को चाहिए कि क़ानून की आत्मा पर अमल करें तथा समाज के कमज़ोर वर्गों को मज़बूत बनाने के लिए काम करें।

हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने ईरान के शत्रुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान अन्य देशों की भांति नहीं है जहां पैसे ख़र्च करके अराजकता फैला दी जाए और इस्लामी क्रान्ति को नुक़सान पहुंचाया जाए।

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन हमास के नए घोषणापत्र का हवाला देते हुए कहा कि 1967 की सीमाओं को सारे फ़िलिस्तीनी संगठन मान्यता नहीं देते बल्कि ज़ायोनी शासन को ग़ैर क़ानूनी शासन मानते हैं।

हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम के खिलाफ़ वहां की आले ख़लीफ़ा तानाशाही सरकार की शत्रुतापूर्ण कार्यवाही, सऊदी अरब द्वारा यमन की जनता के जनसंहार तथा क्षेत्र के कुछ देशों में सांप्रदायिक सीमितताओं की आलोचना की।

हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने मानवता के मोक्षदाता हज़रत इमाम महदी अलैहिस्सलाम के शुभ जन्मदिवस 15 शाबान की बधाई दी।