चुनावी वादे पूरे किए जाएंगे, प्रत्याशियों का बल
ईरान में बारहवें राष्ट्रपति चुनाव के छह प्रत्याशियों ने बल दिया है कि जनता से जो वादे किए गये हैं उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा।
ईरान में बारहवां राष्ट्रपति चुनाव 19 मई शुक्रवार 2017 को आयोजित होगा। राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी इब्राहीम रईसी सादात ने शनिवार को उरुमिया में लाखों लोगों को रोज़गार दिलाने का वचन दिया और उनका कहना था कि यह वचन संभव और क़ानूनी है। श्री रईसी ने इसी प्रकार कहा कि कारख़ाने लगाकर निर्धन और निम्न वर्ग के लोगों को रोज़गार दिया जा सकता है और देश में पूंजी निवेशकों का समर्थन किया जाना चाहिए।
मुस्तफ़ा आक़ा मीर सलीम ने भी शनिवार को ख़ूज़िस्तान की जनता के मध्य ख़ूज़िस्तान के प्राकृतिक व आर्थिक उद्योग की ओर संकेत करते हुए कहा कि ख़ूज़िस्तान की जनता को तेल निकालने से पर्यावरण को होने वाली हानियों के अतिरिक्त कोई भी लाभ नहीं हो रहा है। उनका कहन था कि इन विषैली गैसों को जलने से रोकने और इसे पेट्रोकेमिकल तथा बिजली के उत्पादन में प्रयोग किया जाना चाहिए जिससे रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे।
मुहम्मद क़ालीबाफ़ ने मंहगाई, बेरोज़गारी और गिरावट को समाप्त करने पर बल दिया। इस्हाक़ जहांगीरी ने शनिवार को तेहरान में कहा कि देश की सबसे बड़ी पूंजी पढ़े लिखे युवा हैं और यदि युवाओं को कुछ बनते देखना हो तो हमें युवाओं पर भरोसा और उन पर विश्वास करना होगा।
मुस्तफ़ा हाशमी तबा ने पर्यटन के क्षेत्र में रोज़गार पैदा किए जाएंगे और बेरोज़गारी को दूर करने का सबसे बेहतरीन साधन पर्टयन उद्योग है।
राष्ट्रपति पद के छठें प्रत्याशी डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि मैं सोशल सिक्युरिटी वालाे सामाजिक जीवन पर विश्वास रखता हूं और पिछले चार वर्ष के दौरान जनता की भरपूर सहायता की गयी और यह क्रम अब तक जाी है।(AK)