चुनाव में जनता की उपस्थिति, ईरान की शक्ति का प्रदर्शन है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i41814-चुनाव_में_जनता_की_उपस्थिति_ईरान_की_शक्ति_का_प्रदर्शन_है
ईरान की संसद ने कहा है कि 19 मई के राष्ट्रपति चुनाव में जनता की भरपूर उपस्थिति, देश की शक्ति का प्रदर्शन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १५, २०१७ १०:२६ Asia/Kolkata
  • चुनाव में जनता की उपस्थिति, ईरान की शक्ति का प्रदर्शन है

ईरान की संसद ने कहा है कि 19 मई के राष्ट्रपति चुनाव में जनता की भरपूर उपस्थिति, देश की शक्ति का प्रदर्शन है।

संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बोरूजर्दी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि मतदान एक क्रांतिकारी कर्तव्य है, कहा कि चुनाव में जनता की अधिकतम उपस्थिति ईरान की सैन्य शक्ति का भी प्रदर्शन है जिसके लिए जनता ने अपने दसियों हज़ार शहीद सपूतों की आहूति दी है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था के ख़िलाफ़ दुश्मन की साज़िशों को विफल बनाने के लिए चुनाव में भागीदारी एक प्रभावी माध्यम है।

 

इस बीच चुनाव आयोग के सचिव ने बताया है कि क़ानून के अनुसार प्रत्याशी अधिकतम गुरुवार 18 मई की सुबह 8 बजे तक चुनाव  प्रचार कर सकते हैं। पूर अली मुतलक़ ने सोमवार को तेहरान में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि चुनाव आयोजन के लिए सभी आवश्यक उपाय व प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि पूरे देश में 63,429 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, कहा कि सभी स्थानों पर मत पेटियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं भेज दी गई हैं। (HN)