प्रतिरोध का समर्थन हमारी अटल नीतिः ईरान
मुहम्मद फतह अली ने कहा है कि ईरान की ओर से प्रतिरोध का समर्थन, इस्लामी गणतंत्र ईरान की अटल नीति में शामिल है।
लेबनान में ईरान के राजदूत मुहम्मद फ़त्हअली ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि ईरान में सरकारों के बदलने से प्रतिरोध के समर्थन की नीति में कोई परिवर्तन नहीं आता।
बेरूत में अपने एक साक्षात्कार में ईरान के राजदूत ने कहा कि देश के संविधान में सभी मुसलमानों के समर्थन की बात कही गई है। मुहम्मद फतह अली ने ईरान द्वारा प्रतिरोध के समर्थन के बारे में कहा कि हिज़बुल्लाह ने लेबनान के महत्वपूर्ण हिस्सों को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह, क्षेत्र में आज भीज़ायोनी शासन की विध्वंसकारी नीतियों के मुक़ाबले में ढाल के रूप में मौजूद है।
मुहम्मद फतह अली ने यह बात बल देकर कही कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के मुक़ाबले में हिज़बुल्लाह, यदि लेबनान की सेना के साथ सहयोग न करता तो इस समय क्षेत्र की स्थिति कुछ और ही होती।