देश की सुरक्षा सशस्त्र सेनाएं कर रही हैंः कमान्डर
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के कमान्डर ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध धमकियां बदल गयी हैं और सशस्त्र सेना की ज़िम्मेदारी देश में शांति और सुरक्षा की स्थापना और हमेशा तैयार रहना है।
कमान्डर अहमद रज़ा पूरदस्तान ने रविवार को तेहरान में एक कार्यक्रम में कहा कि सशस्त्र सेना की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों में से एक, समस्याओं और परेशानियों को दूर करना और ईरान की सैन्य सूचना प्राप्त करने के लिए दुश्मनों की योजना विफल बनाना है।
उन्होंने निरंतर सैन्य अभ्यास के आयोजन को प्रतिरक्षा शक्ति की रक्षा का मार्ग बताया और कहा कि आत्म विश्वास, जनता और समाज के लिए मानसिक सुरक्षा की स्थापना और पूरी तरह तैयार रहना, सशस्त्र सेना की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां हैं।
श्री अहमद रज़ा पूरदस्तान ने कहा कि क्षेत्र में अमरीका के घुसने का मुख्य लक्ष्य, ईरान को नुक़सान पहुंचाना है। उनका कहना था कि अमरीका की यह योजनाएं सशस्त्र सेना के कमान्डर की होशियारी और युक्तिपूर्ण मार्गदर्शन तथा सशस्त्र सेना की शक्ति और तैयारी से विफल हो गये। (AK)