मीरजावा से मैनचेस्टर तक, आतंकवाद की जड़ एक ही हैः ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मैनचेस्टर सिटी में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ईरान के मीरजावा से मैनचेस्टर तक, आतंकवाद की जड़ एक ही है और इस जड़ को काट दिया जाना चाहिए।
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना स्टेडियम में एक कंसर्ट में हुए धमाके के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने वहां का हाल बताया। धमाका अमरीका की मशहूर पॉप सिंगर अरियाना ग्रैंडे का कन्सर्ट ख़त्म होने के ठीक बाद हुआ। इस हमले में कम से कम 22 लोग हताहत और लगभग 50 अन्य घायल हो गये।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मैनचेस्टर आतंकी हमले में मारे गये परिजनों से सहृदयता व्यक्त करते हुए कहा कि दिखावटी के गठबंधन और आतंकवाद व चरमपंथ को सशस्त्र करने और फैलाने के सिद्धांतों के बारे में ग़लत दिशा निर्देश के परिणाम स्वरूप दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में यह कैंसर फैल गया है और यह दोहरे मापदंउों से हटकर मज़बूत इरादे से समाप्त किया जा सकता है।
ज्ञात रहे कि ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र मीरजावा में आतंकवादी संगठन जैशुल अदल ने हमला करके नौ ईरानी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को हताहत कर दिया था। आतंकी हमला करने के बाद पाकिस्तानी सीमा की ओर फ़रार कर गये थे। (AK)