ईरानोफ़ोबिया की नीति विफल रही हैः क़ासेमी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरानोफ़ोबिया की नीति पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है।
इस्राईल में ईरान के बारे में दिये गए ट्रंप के वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी नेताओं के घिसे-पिटे दावे अपनी उपयोगिता समाप्त कर चुके हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ने इस्राईल में ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह परमाणु शस्त्रों का विस्तार करने के साथ ही आतंकवाद का समर्थन कर रहा है।
बहराम क़ासेमी ने बुधवार को कहा कि परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति के लिए ईरान ने कभी भी प्रयास नहीं किये। उन्होंने आतंकवाद के समर्थन पर आधारित ट्रंप के बयान को भी निराधार बताया। क़ासेमी ने कहा कि ट्रंप ने यह बयान एेसी जगह पर दिया है जहां का प्रशासन, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के प्रति कटिबद्ध नहीं है और जिसने परमाणु वारहेड्स का भण्डार कर रखा है।