मिस्र में ईसाइयों पर हमले की ईरान ने की निंदा
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने मिस्र में ईसाइयों पर किये जाने वाले हमले की भर्त्सना की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि यह काम बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति की सऊदी अरब यात्रा के बाद ही मेनचेस्टर, फ़िलिपीन,इन्डोनेशिया, थाईलैण्ड और मिस्र में आतंकवादी कार्यवाहियां की गई जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एेसा लगता है कि इस भेंटवार्ता के वाहबी विचारधारा का मनोबल बढ़ा है जिसका परिणाम यह हमले हो सकते हैं।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का अभियान मात्र छलावा है क्योंकि व्यवहारिक रूप में वह विश्व में अतिवादी गुटों का समर्थन कर रहा है।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार को कुछ सशस्त्र लोगों ने मिस्र में 25 ईसाइयों की गोलीमार कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में कम से कम 20 लोग घायल हुए।