देश की सीमा की दुश्मनों से रक्षा करने वाले 2 सपूत शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42582-देश_की_सीमा_की_दुश्मनों_से_रक्षा_करने_वाले_2_सपूत_शहीद
पश्चिमोत्तरी ईरान के उरूमिये ज़िले में ईरानी सीमा सुरक्षा बल के 2 जवान आतंकवादी गुट ‘पेजाक’ के साथ झड़प में शहीद हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१७ ०६:३३ Asia/Kolkata
  • देश की सीमा की दुश्मनों से रक्षा करने वाले 2 सपूत शहीद

पश्चिमोत्तरी ईरान के उरूमिये ज़िले में ईरानी सीमा सुरक्षा बल के 2 जवान आतंकवादी गुट ‘पेजाक’ के साथ झड़प में शहीद हो गए।

पश्चिमी आज़रबाइजान प्रांत के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर, जनरल इज़्ज़तुल्लाह रशीदियान ने संवाददाता को बताया कि शनिवार को दोपहर बाद लगभग 5 बजकर 50 मिनट पर उरूमिये के सीमा सुरक्षा बल के जवान जिस समय उरूमिये की सीमा पर गश्त लगा रहे थे कि पेजाक के आतंकियों के साथ उनकी झड़प शुरु हो गयी। इस झड़प में सीमा सुरक्षा बल के 2 जवान शहीद हुए।

जनरल रशीदियान ने बताया कि इस झड़प में पेजाक के कई आतंकी घायल भी हुए हैं जिन्हें ज़र्बत नामक विशेष दस्ते के जवान पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।

ग़ौरतलब है कि ‘पेजाक’ एक आतंकवादी गुट है जो आतंकवादी गुट पीकेके की शाखा है। इसे ईरान और क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों के लिए बनाया गया है। यह गुट ईरान की इस्लामी क्रान्ति के ख़िलाफ़ है। अमरीका, ज़ायोनी शासन और ब्रिटेन ‘पेजाक’ और एमकेओ आतंकवादी गुटों को इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अपने लक्ष्य साधने के लिए हमेशा इस्तेमाल करते रहे हैं।

ईरान के पश्चिमी आज़रबाइजान प्रांत की सीमा आज़रबाइजान गणराज्य, तुर्की और इराक़ से मिलती है। (MAQ/N)