ईरान ने की बग़दाद हमले की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i42756-ईरान_ने_की_बग़दाद_हमले_की_निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय ने बग़दाद में किये जाने वाले आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ३०, २०१७ १३:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की बग़दाद हमले की निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय ने बग़दाद में किये जाने वाले आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बग़दाद हमले की निंदा करते हुए कहा है कि रमज़ान जैसे पवित्र महीने में की जाने वाली यह आतंकवादी घटना दर्शाती है कि तकफ़ीरी आतंकवादी, इस्लाम और मुसलमानों के विरुद्ध हैं।

बहराम क़ासेमी ने बम विस्फोट में मारे जाने वालों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि यह आतंकवादी, अपनी खुली पराजय की बौखलाहट में एेसा कर रहे हैं।  उन्होंने मूसिल में इराक़ी सैनिकों और स्वयंसेवियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि निकट भविष्य में यह लोग, दाइश को इराक़ से निकाल बाहर करेंगे।

ज्ञात रहे कि इराक़ की राजधानी बग़दाद के अलकरादा क्षेत्र के व्यापारिक केन्द्र में सोमवार की शाम एक कार बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।