अमरीका एक गैर ज़िम्मेदार देश , विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पेरिस समझौते के अमरीका के निकलने से एक बार फिर यह सिद्ध होता है कि अमरीका , विश्व समुदाय के प्रति कितना गैर ज़िम्मेदार है और इससे अमरीकी सरकार निश्चित रूप से अधिक अलग-थलग पड़ जाएगी।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से विश्व के लिए बड़ी चुनौतियां खडी हुई हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिए सभी देशों विशेषकर औद्योगिक देशों की सम्पूर्ण व सच्ची भावना के साथ भागीदारी आवश्यक है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से विकासशील और विशेषकर पश्चिम एशियाई देशों पर विनाशकारी प्रभाव पडे़गें जिसके परिणाम स्वरूप गर्मी अत्याधिक बढ़ जाएगी, सामाजिक व आर्थिक रूप से नुक़सान होगा, सूखा पड़ेगा, बवंडर व आंधी तूफान आएगा, नयी नयी बीमारियां पैदा होंगी और लोग एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र पलायन करने लगेंगे।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विश्व में सब से अधिक ग्रीन हाउस गैस पैदा करने और पृथ्वी को सब से अधिक प्रदूषित करने वाले एक मुख्य देश की ओर से पेरिस समझौते का उल्लंघन अस्वीकारीय है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विश्व समुदाय को चाहिए कि वह अमरीका की नयी सरकार को अंतराष्ट्रीय समझौतों के पालन पर बाध्य करे।
याद रहे अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को पेरिस समझौते से अमरीका के निकलने की घोषणा कर दी। (Q.A.)