ईरान ने की लंदन हमले की निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लंदन के आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए इन्हें इन्हें अन्तर्राष्ट्रीय चेतावनी बताया है।
बहराम क़ासेमी ने रविवार को लंदन में किये जाने वाले आतंकवादी हमलों की भर्त्सना करते हुए इन हमलोंं के प्रभावितों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने कहा कि कुछ देशों को अपने अल्पकालीन हितों को साधने के लिए आतंकवादियों की सहायता करने से बचना चाहिए।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए पहले आतंकवादियों के आर्थिक और वैचारिक स्रोतों को नष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि संसार को आतंकवाद मुक्त कराने का एकमात्र मार्ग यह है कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में पूरी निष्ठा के साथ भाग लिया जाए और इस बारे में दोहरे मानदंड न अपनाए जाएं।
ज्ञात रहे कि रविवार की सुबह ब्रिटेन की राजधानी लंदन में कुछ स्थानों पर आतंकी हमले हुए जिनमें कम से कम 9 लोग मारे गए। पुलिस का कहना है कि मृतकों में 3 आतंकवादी भी शामिल हैं।