इमाम ख़ुमैनी की बरसी के कार्यक्रम रविवार शाम से होंगे आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43070-इमाम_ख़ुमैनी_की_बरसी_के_कार्यक्रम_रविवार_शाम_से_होंगे_आरंभ
स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 28वीं बरसी के कार्यक्रमों का आरंभ इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के भाषण से होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१७ ११:४९ Asia/Kolkata
  • इमाम ख़ुमैनी की बरसी के कार्यक्रम रविवार शाम से होंगे आरंभ

स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 28वीं बरसी के कार्यक्रमों का आरंभ इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के भाषण से होगा।

इमाम ख़ुमैनी की बरसी के कार्यक्रमों का आरंभ इससे पहले तक सुबह के समय में किया जाता था किंतु इस वर्ष पवित्र रमज़ान के कारण इनका समय बदलकर स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजे कर दिया गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आरंभ इमाम ख़ुमैनी की मज़ार पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के भाषण से होगा।

स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी के अवसर पर पूरे ईरान में शोक का वातावरण है।  इमाम ख़ुमैनी के व्यक्तित्व पर सेमीनार और कांफ़्रेंसों के क्रम जारी है।  वक्ता इमाम ख़ुमैनी के व्यक्तित्व की कई आयामों से समीक्षा कर रहे हैं।  इमाम ख़ुमैनी के महत्व के बारे में राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने शनिवार की शाम एक इफ़्तार पार्टी में भाषण देते हुए कहा कि हम सभी को इमाम ख़ुमैनी के मार्ग पर चलना चाहिए। उनका कहना था कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी एक अलग प्रकार के व्यक्तित्व के स्वामी थे।  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की क्रांति और उनके महान नेतृत्व की छत्रछाया में ही आज ईरान में प्रतिष्ठा, स्वतंत्रता और सम्मान व्यवहारिक हो सका है।   राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि इमाम ख़ुमैनी ने ईश्वर पर सच्ची आस्था और कड़े संघर्ष के कारण एतिहासिक सफलताएं प्राप्त की हैं।

स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी के कार्यक्रमों की कवरेज के लिए 300 पत्रकार मौजूद हैं जो इन कार्यक्रमों की व्यापक कवरेज करेंगे।