ईरान में मनाई जा रही है एेतहासिक आन्दोलन की याद
सोमवार 5 जून को ईरान में "पांन्ज़दा ख़ुरदाद" नामक आन्दोलन की याद मनाई जा रही है।
ईरान का आधुनिक इतिहास, बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा पड़ा है। इन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक घटना "पांन्ज़दा ख़ुरदाद" नामक आन्दोलन की हे। आज से 54 साल पहले शाह के सैनिकों ने पवित्र नगर क़ुम में स्थित फ़ैज़िया नामक मदरसे में स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के भाषण के समय हमला कर दिया बाद में उन्होंने इमाम ख़ुमैनी को गिरफ़्तार कर लिया।
यह ख़बर जैसे ही लोगों में पहुंची वे सड़को पर निकल आए और शाह के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों की संख्या बहुत थी जो खुलकर शाह विरोधी नारे लगा रहे थे। शाह के सैनिकों ने विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए बहुत ही ख़तरनाक ढंग से प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शहीद और घायल हो गए। यही दिन अत्याचारी शाह की सत्ता के अंत की भूमिका बना। ईरान में इस घटना की याद हर साल मनाई जाती है।