तेहरान के आतंकवादी हमलों पर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं
तेहरान में आज किये जाने वाले आतंकवादी हमलों पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
संयुक्त राष्ट्रसंघ और यूरोपीय संघ ने इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि इन हमलों ने बता दिया कि आतंकवाद के विरुद्ध गंभीरता से एकजुट होने की आवश्यकता है। फ़्रांस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके इसकी निंदा की है।
तुर्की के विदेशमंत्रालय ने तेहरान की आतंकवादी घटना की निंदा की है। इटली के विदेशमंत्री ने इसपर प्रतिक्रया देते हुए इसे क्रूर कृत्य बताया है। यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त ने कहा है कि तेहरान में आतंकी हमला, बहुत दुखद है। लिथवेनिया के विदेशमंत्री ने इसपर दुख व्यक्त किया है। सीरिया और इराक़ ने भी तेहरान की आतंकवादी घटना को दुखी करने वाला बताया। फिलिस्तीनी गुटों ने तेहरान में किये जाने वाले आतंकवादी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। समाचार लिखे जाने तक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाओं का क्रम जारी था।