अमेरिकी सिनेट में ईरान विरोधी प्रस्ताव विलंबित
ईरान विरोधी प्रस्ताव के पारित हो जाने की स्थिति में उसे अमेरिकी सांसदों के समर्थन और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।
अमेरिकी सिनेट ने ईरान के विरुद्ध एक पक्षीय प्रतिबंध को 12 जून तक के लिए विलंबित कर दिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सिनेट के 91 सदस्यों ने पिछले बुधवार को ईरान के विरुद्ध एक पक्षीय प्रतिबंध के प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था और उसके बाद 30 घंटे तक इस संबंध में वार्ता करने का अवसर था परंतु गुरूवार को अमेरिकी सिनेट में इस विषय पर चर्चा नहीं की गयी यहां तक कि इस संबंध में अंतिम निर्णय को 12 जून तक के लिए टाल दिया गया।
यद्यपि तेहरान विरोधी नये प्रतिबंध के समर्थकों ने ईरान में मानवाधिकारों के हनन और आतंकवादी गतिविधियों के बहाने दावा किया था कि इस प्रस्ताव से परमाणु समझौते का उल्लंघन नहीं होता है परंतु कुछ विश्लेषक उसे परमाणु समझौते के उल्लंघन की भूमिका मान रहे हैं और ईरान विरोधी प्रस्ताव के पारित होने के परिणामों के बारे में चेतावनी दे रहे हैं।
ईरान विरोधी प्रस्ताव के पारित हो जाने की स्थिति में उसे अमेरिकी सांसदों के समर्थन और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।
परमाणु समझौते के अनुसार अमेरिका प्रतिबद्ध है कि वह ईरान पर लागू प्रतिबंधों को दोबारा बहाल करने या उन प्रतिबंधों को लागू करने से परहेज़ करे जिनके लागू न करने पर परमाणु समझौते में सहमति बन चुकी है। MM