ईरान, क़तर को भेज रहा है खाद्य पदार्थ
Jun ११, २०१७ १६:४८ Asia/Kolkata
ईरान ने 5 विमानों से क़तर के लिए खाद्य सामग्री भेजी है।
ईरान एयर के प्रवक्ता ने बताया है कि क़तर के लिए अबतक पांच विमानों से खाद्य पदार्थ भेजे जा चुके हैं। शाहरुख़ नोशाबादी ने बताया है कि खाद्ध पदार्थों से भरा एक और विमान आज क़तर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जबतक क़तर की ओर से अनुरोध जारी रहेगा हम उनकी मांग पूरी करते रहेंगे।
इससे पहले तसनीम न्यूज़ एजेन्सी ने समाचार दिया था कि ईरान की एक बंदरगाह से पानी के जहाज़ के माध्यम से साढे तीन सौ टन खाद्य पदार्थ क़तर के लिए रवाना किये जाएंगे। ईरान की दीर नामक बंदरगाह, क़तर से सबसे निकट है।
जबसे कुछ अरब देशों ने क़तर से अपने संबन्ध तोड़े हैं उस समय से ईरान ने क़तर के विमानों के लिए अपनी हवाई सीमा खोल दी है।
टैग्स