ईरान ने फिर भेजा क़तर के लिए खाने का सामान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43624-ईरान_ने_फिर_भेजा_क़तर_के_लिए_खाने_का_सामान
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने क़तर के लिए 350 टन खाने का सामान भेजा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १३, २०१७ १७:३१ Asia/Kolkata
  • ईरान ने फिर भेजा क़तर के लिए खाने का सामान

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने क़तर के लिए 350 टन खाने का सामान भेजा है।

ईरान की बंदरगाहों के महाप्रबंधक ने बताया है कि मंगलवार को क़तर के लिए 350 टन खाद्य सामग्री भेजी गई।मुहम्मद मेहदी ने बताया कि यह सामान तीन पानी के जहाज़ो में आज बूशहर प्रांत की दीर बंदरगाह से भेजा गया।  ज्ञात रहे कि ईरान के बूशहर प्रांत में स्थित बंदरगाह, क़तर से बहुत नज़दीक हैं जिसकी दूरी लगभग 148 मील है।  इससे पहले भी ईरान 5 विमानों से क़तर के लिए खाद्य सामग्री भेज चुका है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब, बहरैन, मिस्र तथा संयुक्त अरब इमारात ने क़तर से अपने कूटनैतिक संबन्ध तोड़ लिए हैं।  साथ ही इन देशों ने क़तर के साथ अपने हवाई, ज़मीनी और जल मार्गों को बंद कर दिया है।