अमरीकी विदेशमंत्री का बयान निंदनीयः क़ासेमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43740-अमरीकी_विदेशमंत्री_का_बयान_निंदनीयः_क़ासेमी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीकी विदेशमंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध बताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०१७ ११:५२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी विदेशमंत्री का बयान निंदनीयः क़ासेमी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीकी विदेशमंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध बताया।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि अमरीकी सरकार की वास्तविकता से दूरी एेसी बात है जो अमरीकी विदेशमंत्री के हालिया बयान से भी ज़ाहिर होती है।  उन्होंने कहा कि ईरान के घटकों के बीच मतभेद फैलाने या सत्ताधारियो के बीच मतभेद फैलाना वे बातें हैं जो पिछले चार दशकों से जारी हैं किंतु अबतक उनका कोई परिणाम सामने नहीं आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी राष्ट्र और सरकार ने दर्शा दिया है कि वे एकता, दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से शासन और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अडिग हैं।  उन्होंने कहा कि एेसे राष्ट्र के लिए अमरीकी विदेशमंत्री का हालिया निराधार बयान, अस्वीकार्य है।

बहराम क़ासेमी ने कहा कि अमरीकी नेताओं को जान लेना चाहिए कि एेतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक वास्तविकताओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्री रेक्स टेलरसन ने अपने एक बयान में दावा किया था कि क्षेत्र में ईरान की गतिविधियां, अस्थिरता उत्पन्न करने वाली हैं।