सऊदी अरब ने फिर लगाया ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i43844-सऊदी_अरब_ने_फिर_लगाया_ईरान_पर_आतंकवाद_के_समर्थन_का_आरोप
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने एक बार फिर निराधार दावा करते हुए ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १७, २०१७ १४:५९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब ने फिर लगाया ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने एक बार फिर निराधार दावा करते हुए ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाया है।

आदिल अलजुबैर ने शुक्रवार को दावा किया है कि ईरान, सिपाहे पासदारान के माध्यम से क्षेत्र में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।  सऊदी विदेशमंत्री का कहना है कि ईरान को आतंकवाद का समर्थन रोक देना चाहिए।

सऊदी अरब की ओर से ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप एेसे समय में लगाया जा रहा है कि जब कुछ ही दिन पहले ईरान के गुप्तचर मंत्री महमूद अलवी ने तेहरान में होने वाले हालिया आतंकवादी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि विश्व में यह बात कही जा रही है कि आतंकवादी प्रक्रिया के पीछे सऊदी अरब का हाथ है।  उन्होंने कहा कि बहुत से हल्क़ों का तो यहां तक मानना है कि सऊदी अरब, आतंकवादी विचारधारा की जन्मस्थली है।  उन्होंने कहा कि इसके प्रमाण के रूप में सीरिया, इराक़ और अन्य क्षेत्रों में आतंकवादी गुटों के सऊदी समर्थन को पेश किया जा सकता है।

इससे पहले ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने भी सऊदी अरब की ओर से ईरानी विरोधी आरोपों के संदर्भ में कहा था कि वर्तमान समय में जो आतंकवादी गुट क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए ख़तरा बन चुके हैं वे सऊदी अरब में पनपी अतिवादी विचारधारा का परिणाम हैं।