ईरानी टीम ने अर्जेन्टाइना को रौंदा
Jun २६, २०१७ ०८:०८ Asia/Kolkata
ईरानी जवानों की वालीबॉल की टीम ने अर्जेन्टाइना की टीम को हरा दिया।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी जवानों की वालीबॉल की टीम ने एक कड़े मुकाबले में दो के मुकाबले तीन गोलों से अर्जेन्टाइना की टीम को हरा दिया और इस प्रकार अब उसका नाम इन प्रतियोगिकताओं के तीसरे गुट में सबसे ऊपर है।
ईरान की वालीबॉल की टीम इससे पहले यूक्रेन और इटली की वालीबॉल की टीम को हरा चुकी है।
विश्व में 21 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों की वालीबॉल की टीमों की 19वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व की 16 अच्छी टीमें भाग ले रही हैं और यह प्रतियोगिता 23 जून से चेक गणराज्य की मेज़बानी में आरंभ हो चुकी है। MM
टैग्स