ईरान, जर्मनी का विश्वसनीय सहयोगी हैः ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरानी जनता ने परमाणु समझौते के परिणाम को तर्कसंगत अंजाम तक पहुंचाया है।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार की रात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में ईरानी नागरिकों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र ने छह विश्व शक्तियों को वा्रता की मेज़ पर लाकर परमाणु समझौते के परिणाम को तर्क संगत अंजाम तक पहुंचाया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने हमेशा प्रतिरोध और धैर्य का प्रदर्शन किया है और 8 वर्षीय पवित्र प्रतिरक्षा और परमाणु वा्रता जनता के समर्थन का परिणाम है। विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने 19 मई के चुनाव में भी अपनी भागीदारी को एेतिहासिक बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि चाहे किसी भी प्रकार की स्थिति का सामना हो किन्तु जनता और सरकार के मध्य कभी दूरी नहीं होगी।
विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान की पवित्र व्यवस्था और ईरानी जनता के भरपूर समर्थन के कारण आज क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति के बावजूद ईरान में अनुदाहरणीय शांति और स्थिरता है।
उन्होंने कहा कि जैसा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने ईदुल फ़ित्र के ख़ुतबों में कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार को तुरंत कार्यवाही करना चाहिए और जनता की मांगों पर काम करे।
वरिष्ठ नेता की ओर से जारी वर्ष को प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था, रोज़गार और पैदावार का वर्ष घोषित किए जाने का उल्लेख करते हुए विदेशमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पैदावार और युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर में वृद्धि, सरकार की प्राथमिकता है। विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान और यूरोप के बीच विशेषकर जर्मनी के साथ आर्थिक सहयोग में वृद्धि के लिए अच्छा वातावरण उपलब्ध है।
दूसरी ओर मंगलवार को विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ ने जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री ब्रिगेट ज़िप्राइस से मुलाक़ात में दोनों देशों के प्राचीन संबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी और जर्मन व्यापारियों के बीच बहुत अच्छा परस्पर सहयोग पाया जाता है। उन्होंने ईरानप में पायी जाने वाली अपार क्षमताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बैंकिंग सहयोग, ईरान और जर्मनी के बीच व्यापारिक और आर्थिक संबंधों के विस्तार का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
इस मुलाक़ात में जर्मनी के आर्थिक मामलों के मंत्री ने ईरान और जर्मनी के बीच तीन अरब डाॅलर के आदान प्रदान के स्तर की ओर संकेत करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध बहुत ही अच्छे स्तर पर हैं और प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में जर्मन, ईरान का दौरा करते हैं। (AK)