वाशिंग्टन को ईरान पर प्रतिबंध लगाना पसंद है,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44496-वाशिंग्टन_को_ईरान_पर_प्रतिबंध_लगाना_पसंद_है
संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की राजदूत निकी हेली ने कहा कि अमरीका को हमेशा ईरान पर प्रतिबंध  लगाने में रूचि रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१७ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • वाशिंग्टन को ईरान पर प्रतिबंध लगाना पसंद है,

संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की राजदूत निकी हेली ने कहा कि अमरीका को हमेशा ईरान पर प्रतिबंध  लगाने में रूचि रही है।

निकी हेली ने मंगलवार को कांग्रेस की एक कमेटी के सामने बयान देते हुए कहा कि वाशिंग्टन ने मध्यपूर्व के मामलों में सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक में परिषद के सदस्यों को इस बात के लिए तैयार किया कि वह ज़ायोनी शासन के बारे में कोई भी चर्चा करने से बचें और सारी चर्चा ईरान के बारे में करें।

संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की राजूदत ने कहा कि वाशिंग्टन चाहता है कि सुरक्षा परिषद में ईरान पर प्रतिबंध  लगे लेकिन ईरान पर प्रतिबंधों के प्रस्तावों को रूस की ओर से वीटो कर दिए जाने की संभावना है।

इससे पहले भी निकी हेली ने कहा था कि ट्रम्प और उनकी टीम ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध बढ़ाने की कोशिश में हैं।