विदेशमंत्री इटली के दौरे पर, प्रधानमंत्री से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i44536-विदेशमंत्री_इटली_के_दौरे_पर_प्रधानमंत्री_से_मुलाक़ात
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेन्टोलोनी से भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१७ १९:५० Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री इटली के दौरे पर, प्रधानमंत्री से मुलाक़ात

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेन्टोलोनी से भेंटवार्ता की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इटली की राजधानी रोम मे प्रधानमंत्री हाऊस में इस देश के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार और इसी प्रकार महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

इटली के प्रधानमंत्री ने इस मुलाक़ात में तेहरान के हालिया आतंकी हमले में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना दी। विदेशमंत्री ने भी इस मुलाक़ात में बल दिया कि ईरान, इटली के साथ आर्थिक सहयोग में विस्तार में रुचि रखता है।

विदेशमंत्री इटली के अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन से बुधवार की सुबह रोम पहुंचे और उन्होंन बुधवार की सुबह यूरोपियन काउंसिल आन फ़ारेन रिलेशंस एसीएफ़आर की बैठक में भाग लिया।

विदेशमंत्री अपनी इटली की यात्रा के दौर इस देश की संसद सभापति लायोरा ब्लडरीनी और विदेशमंत्री एंग्लीनो अलफ़ानों से मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श करेंगे।

इटली, इस्लामी गणतंत्र ईरान का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक और आर्थिक सहयोगी समझा जाता है। (AK)